दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा । दशोरा नागर समाज,बड़वानी की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी के सदस्यों का शपथ विधि समारोह कार्यक्रम,बड़वानी रोड़,सांवरिया गार्डन, ठीकरी में समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष हुकुमचंद गुप्ता,कार्यकारी अध्यक्ष हेमेंद्र गुप्ता,महिला प्रांतीय अध्यक्ष सुलभा गुप्ता, प्रांतीय युवा अध्यक्ष अर्पण सर्राफ उपस्थित थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने की। 
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील गुप्ता,ठीकरी को वरिष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी के कार्यवाहक अध्यक्ष हेमेंद्र गुप्ता,भाबरा द्वारा जिला अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित महिला मंडल जिला अध्यक्ष चेतना गुप्ता,पलसुद को प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष सुलभा गुप्ता द्वारा तथा युवा कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विपिन सुगंधी को प्रदेश युवा कार्यकारिणी अध्यक्ष अर्पण सर्राफ द्वारा शपथ दिलाई गई।शपथ विधि के समारोह अवसर पर पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष हुकुमचंद गुप्ता द्वारा नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी की सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए सभी से आपसी विश्वास के साथ समाजहित में अपने कर्तव्य व दायित्व निर्वहन की बात कही। इस अवसर पर प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष हेमेंद्र गुप्ता द्वारा नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाते हुवे समाज की उन्नति में तन,मन व धन से अपेक्षित कार्य करने की बात कही।

महिला अध्यक्ष सुलभा गुप्ता, इंदौर ने समाज में महिलाओं की स्थिति मजबूत करने के लिये महिलाओं के लिये स्वरोजगार को बढ़ावा देने की बात कहीं। युवा प्रदेश अध्यक्ष अर्पण सर्राफ,बड़वाह ने समाज के युवाओं को आगे आकर कार्य करने की बात कही।इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता,महिला अध्यक्ष चेतना गुप्ता, युवा अध्यक्ष विपिन गुप्ता द्वारा भी संबोधित किया गया।कार्यक्रम में शपथ विधि के साथ अगले चरण में आगामी कार्ययोजना प्रस्तावों पर सहमति बनी। 31जनवरी 25 को प्रदेश महिला मंडल के नेतृत्व में खंडवा नगर में कंकु-हल्दी व महिला सम्मेलन। 23 मार्च 25 को राजपुर,जिला-बड़वानी में युवा सम्मेलन की घोषणा की गई। शपथ विधि समारोह में स्वागत भाषण पूर्व जिलाध्यक्ष विजय दरबार ने दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन नवीन गुप्ता,सर राजपुर द्वारा किया गया आभार राकेश गुप्ता, ठीकरी ने माना ।