Homeअलीराजपुरवरिष्ठ पेंशनर्स संघ द्वारा पेंशनर डे के अवसर पर किया पेंशनरों का...

वरिष्ठ पेंशनर्स संघ द्वारा पेंशनर डे के अवसर पर किया पेंशनरों का सम्मान हैं।  आयोजन में वरिष्ठ पेंशनर्स संघ के प्रांताध्यक्ष पाटीदार सहित संभागीय अध्यक्ष जोशी उपस्थित रहे। 

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा । नगर के मंडी ग्राउंड में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स संघ द्वारा पेंशनर्स डे के साथ सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत अध्यक्ष राजकुमार दुबे तथा सेवानिवृत्ति जिला संघ के संरक्षक माननीय न्यायाधीश भारत सिंह रावत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशेष आतिथ्य के रूप में संभागीय अध्यक्ष राजेश जोशी प्रबंधक आरआरबी थानसिंह बघेल,इंजीनियर राधेश्याम पाटीदार, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष,सेवानिवृत्ति एएसपी करण सिंह रावत(संरक्षक) उपस्थित रहे ।

साथ ही इस अवसर पर कार्यक्रम के समस्त वरिष्ठ पेंशनर्स संघ के सदस्य उपस्थित थे ।इस अवसर पर 75 वर्ष से अधिक आयु वाले 36 पेंशनरों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ पेंशन संघ तहसील अध्यक्ष मनोहरलाल गौड़ द्वारा शाल,श्रीफल व प्रतीक चिन्ह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में पेंशनरों की समस्याओं के साथ ही पेंशनरों की अन्य विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। प्रांताध्यक्ष राजकुमार दुबे द्वारा समस्त पेंशनरों के आवश्यक मांगों सहित समस्याओं को हल करवाने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन पेंशनर्स सदस्य जयंत बैरागी,झाबुआ द्वारा किया गया।आभार वरिष्ठ तहसील पेंशनर संघ के अध्यक्ष मनोहर लाल गौड़ व्यक्त किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!