रिपोर्टर-सुनील खोड़े
——————————–
पेटलावद। जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धतुरिया के ग्राम कमलखेड़ा में अतिक्रमण कर्ताओं द्वारा शासकीय खेल मैदान पर कब्जा कर लिया गया है। और खेल मैदान पर फसल लगा दी गई है। जिससे गांव में रहने वाले युवा खिलाडी मैदान पर खेल नहीं पा रहे हैं। मामले की शिकायत प्रवीण सिंह पंवार निवासी कमलखेड़ा व अन्य युवाओ द्वारा जिला कलेक्टर और सीएम हेल्पलाइन पर की गई है। और मांग की गई है कि शासकीय खेल मैदान पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जाए ताकि यहां युवा खेल सके।

हालांकि ग्राम पंचायत का इस ओर कोई ध्यान नहीं है, जिम्मेदार मामले में अंजान बने हुए हैं। जिससे अतिक्रमणकर्ता दिन पर दिन अतिक्रमण करते जा रहे हैं। खेल मैदान के नाम पर सिर्फ पिच बची है। बाकी पूरा मैदान अतिक्रमण की चपेट में है। कहीं ना कहीं अतिक्रमण कर्ताओं के द्वारा मैदान पर नहीं बल्की खिलाड़ियों के उभरते भविष्य पर कब्जा कर लिया गया है। प्रशासन को मामले संज्ञान लेते हुए तत्काल अतिक्रमण कर्ताओ पर कार्रवाई करते हुए मैदान को अतिक्रमण मुक्त करवाना चाहिए।