दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़ा भावटा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर संचालकों द्वारा फ्री राशन वितरण करते समय राशन भी कम दिया जा रहा है और राशि भी मांगी जा रही है ।ऐसा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसकी पुष्टि वॉइस ऑफ झाबुआ नहीं करता लेकिन इस वीडियो में महिला सेल्समैन द्वारा राशि लेते हुवे ओर मांगते हुवे स्पष्ट आवाज सुनी जा सकती है ।
शासन स्तर पर एक हितग्राही को दो किलो गेहूं और तीन किलो चावल का वितरण किया जाना है और इस वीडियो में सिर्फ एक किलो चावल की भी बात हो रही है मतलब राशन वितरण में भरी भ्रष्टाचार किया जा रहा होगा।