राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पेटलावाद नगर मे निकला बाल पथ संचलन |
बाल हैँ, गोपाल हैँ, भारत माँ के लाल हैँ, के लगाए जय घोष |
गणवेश हाथों मे शस्त्र लेकर अनुशासन मे नजर आये बाल स्वयंसेवक |

वॉइस ऑफ़ झाबुआ
पेटलावाद नगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकाला गया | संचलन नीलकंठेश्वर शंकर मंदिर से प्रारंभ होकर,साई मंदिर गली, गांधी चौक, भेरू चौक,रंगरेज गली, झंडा बाजार, गणपति चौक, महाकाल पथ से श्रद्धांजलि चौक होते हुए शंकर मंदिर पर समापन किया गया | इसमें सेकड़ो की संख्या मे बाल स्वयंसेवक शामिल हुए | नगर मे पथ संचलन का स्वागत पुष्प से किया गया | इस दौरान बाल स्वयंसेवक द्वारा गणवेश पहन कर, हाथों मे शस्त्र लेकर, कदम से कदम मिलाकर अनुशासन के साथ कदम ताल करते नजर आए | बाल स्वयंसेवकों द्वारा बाल हैँ, गोपाल हैँ, भारत माँ के लाल हैँ, बच्चा-बच्चा राम का मातृभूमि के काम का जय घोष के साथ नगर मे भृमण किया | कार्यक्रम का उद्बोधन रोहित जी सालवलकर जिला बौद्धिक प्रमुख जी ने किया | इस बाल पथ संचलक के दौरान जिला बाल कार्य प्रमुख और नगर कार्य प्रमुख भी मौजूद रहे | ये उम्र संघ से जुड़ने के लिए बहुत सही हैँ | स्वयंसेवकों की प्रस्तुति से नगरवासी हुए प्रभावित |