Homeझाबुआपेटलावदपेटलावद का सिविल अस्पताल भगवान भरोसे..  अनियमितताएं और लापरवाही की पोस्ट...

पेटलावद का सिविल अस्पताल भगवान भरोसे..  अनियमितताएं और लापरवाही की पोस्ट डालने पर  पेटलावद बीएमओ सुरेश कटारा की फोन पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी.. युवक ने दिया थाने पर धमकाने के विरुद्ध आवेदन।

झाबुआ-निकलेश डामोर

 ———————————

झाबुआ। प्रकाश डामोर नामक युवा के साथ डॉक्टरों की बदसलूकी की व्यथा प्रकाश डामोर की जुबानी, उक्त विषय में मुझ प्रार्थी की ओर से निवेदन है कि घटना दिनांक 16.10.2024 को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र पेटलावद में 9:10 बजे के करीब प्रज्ञान मनीष डामोर को लेकर अस्पताल उसके ईलाज के लिये गया था वहा पर उस समय कोई डॉक्टर नही होने से मेरे द्वारा अस्पताल के कर्मचारीयो से बातचित की तो अस्पताल के कर्मचारीयो द्वारा कहा गया की डॉ. अखिलेश सरोडा अपनी मर्जी से आते है और अपनी मर्जी से चले जाते है तुम एक काम करो उनके निजी क्लीनिंग शंकर मंदिर के पिछे चले जाओ वहा पर होगे। जिसके बाद की मेरे द्वारा कर्मचारीयो से नम्बर लेकर डॉ. अखिलेश सरोडा को कॉल किया गया तो डॉक्टर द्वारा मेरी बात सुने बिना ही कहा की अभी में ड्युटी पर नही हूँ। ऐसा कहते हुऐ कॉल काट दिया जिसके बाद मेरे द्वारा बी. एम.ओ. डॉ. सुरेश कटारा को कॉल कर शिकायत की जिसके बाद की उक्त डॉक्टर अखिलेश सरोडा का 9:30 पर मेरे पास कॉल आया और पुछा कहा है मरिज मरिज का ईलाज किया और हम वहा से चले गये। जिसके बाद मेरे द्वारा उक्त घटना के संबंध में समाजसेवी होने के नाते एक पोस्ट 1 बजे के लगभग पोस्ट कर दी जिसकी प्रति आवेदन के साथ पेश की जा रही है।

यह कि श्रीमान उक्त पोस्ट डालने के पश्चात 1:18 पर डॉ. सुरेश कटारा (बी.एम.ओ.) सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र पेटलावद का मेरे मोबाईल नम्बर 9926572238 पर उनके मोबाईल नम्बर 9575312136 से कॉल आया और उनके द्वारा मुझे कहा गया कि, तुम्हारा ईलाज हो गया है तो फिर पोस्ट क्यो डाली यह पोस्ट डिलिट कर दे, मेरे द्वारा कहा गया ठिक है।

उसके बाद 1:36 पर दौबारा कॉल आया और मुझे डॉ. सुरेश कटारा द्वारा बोला की पोस्ट तुने अभी तक डिलीट नही करी, मेरे द्वारा कहा गया की जो बात सही थी वह मेरे द्वारा पोस्ट के माध्यम से जनता के बिच मे रखी गई है इसमें गलत क्या है, तो उक्त डॉक्टर द्वारा कहा गया की डॉ. अखिलेश सराडा तेरे पर कार्यवाही करेगा। तु मेरा रिस्तेदार है इस लिये तुझे बोल रहा हूँ ये पोस्ट हटा ले नही तो तेरे साथ कुछ भी हो सकता है। और मैं तेरे को समझा रहा हूँ तु जाने व तेरा काम जाने। इस प्रकार से धमकी देते हुऐ कॉल कट कर दिया। सामाजिक कार्यकर्ता होने के कारण मेरे द्वारा जनता के हित में उक्त पोस्ट डाली गई होकर अब मुझे उक्त विपक्षीगणो से धमकीया मिल रही है। व मेरी जान व माल का खतरा बना हुआ है रात बैरात मुझे आने जाने का काम पडता रहता है और मुझे डर है कि उक्त विपक्षीगण मेरे साथ किसी भी प्रकार की कोई भी घटना कारीत करवा सकते है। श्रीमान के समक्ष रिपोर्ट पेश कर निवेदन है कि विपक्षीगणो के विरूद्ध उचित कार्यवाही करने की कृपा करे। और भविष्य में मेरे साथ किसी भी प्रकार की घटना होती है तो उक्त घटना की समस्त जिम्मेदार विपक्षीगणो की होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!