मनीष अरोडा
आलीराजपुर ÷ जोबट विधायक सेना महेश पटेल लगातार क्षेत्र के विकास को लेके लगातार आम जनता,कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर चर्चा कर रही है हर ब्लॉक अस्तर पर कार्यकर्ता के साथ बैठक कर आम जनता कि समस्याओं से जनता दरबार के माध्यम अवगत होकर निराकरण कर रही है !! आज चंद्रशेखर आज़ाद नगर (भाबरा)डाक बंगले पर जनता दरबार लगा के भाबरा जनपद के हर पंचायत ,गाँव के कार्यकर्ताओं से आवेदन लिया साथी ही उनके द्वारा किए जा रहे कार्य की जानकारी।

दी कि जो आप लोगो के द्वारा पूर्व में आवेदन दिये गये थे उनका अवलोकन कर क्या क्या किस गाँव में कार्य कराये जा रहे है !!विद्युत विस्तारलाइन, हैंडपंप खन्नन,निस्तार तालाब, रोडनिर्माण,पुलिया निर्माण ,या अभी खंभे डाले जा रहे है उनके बारे में कार्यकर्ताओं को वृस्तित जानकारी दी साथ कार्यकर्ताओं से कहा आपने मुझे जीता के भेजा है काम करने के लिए आप के जो भी काम के आवेदन आयेंगे वो सारे काम मैं आपके करूँगी !! साथ ही कार्यकर्ताओं को बताया कि किन किन पंचायत में क्या क्या कार्य स्वीकृत हो चुका जो कुछ ही समय में चालू हो जाएँगे।।

साथ ही ग्रामीणों व कार्यकताओं ने बिजली,सड़क व हेडपंप खनन व अन्य विकास कार्य को लेकर 48 आवेदन विधायक सेना पटेल को ग्रामीण व कार्यकता द्वारा दिए गए! उस पर श्रीमती पटेल ने कहा कि जो भी आवेदन आप सब लोगो के द्वारा दिये जा रहे है इन सब कार्यों को जल्द ही इनका सर्वे प्राकलन तायर कर कार्य पूरा किया जायेगा जो शासन स्स्तर पर होंगे उनका भी प्रायोजल तायर कर संबंधित। विभाग के माध्यम से आपके कार्य करवाऊँगी !!साथ ही वार्ड क्रमांक 9 के आदिल शेख ने मकान की छत पर से विधुत तार हटाने की मांग की! विक्रम शाहू ने विधायक निधि से बरझर शमशान घाट पर टिन सेट लगवाने व हनुमान मंदिर से पुरानी पुलिस चौकी तक खरंजे की मांग की साथ ही इरसाद ख़ान ने हरिजन मोहोल्ला वार्ड क्रमांक 4 बरझर में डीपी लगवाने की मांग की !! श्रीमती पटेल ने अस्वस्त किया कि आपके कार्य जल्दी ही करा दिये जाएँगे

श्रीमति पटेल ने तहसीलदार तोमर साहब को बुला के ग्रामीण जानो की कई समस्याओं को बताया बैंक ऑफ़ बड़ौदा संचालन व्यवस्था की प्राप्त ग्रामीणों शिकायत को भी तहसीलदार महोदय को अवगत कराया !! जिसपे तोमर साहब ने कहाँ दिखावाता हूँ।।साथ ही श्रीमति सेना पटेल ने अलग -अलग विभाग के अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से चर्चा कर ग्रामीण की समस्याओं को दूर करने के लिए निर्देशित किया !! कार्यकर्ताओं को बरझर सामलाकुणड काचला फलियां गुजरात सड़क मार्ग व वनेश्वर मंदिर बरझर से महेंद्रा सड़क मार्ग जल्द स्वीकृत होने की बात कही साथ ही सेना पटेल ने सभी को दशहरे की शुभकामनाएं दीं
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष मदन डावर , ज़िला उपाध्यक्ष लाईक शेख , कार्यवाहक अध्यक्ष हरीश भाबर, सोनू वर्मा,विक्रम शाहू , फिरोज खान ,आदिल शेख ,बाबूसिंह मावी , अश्विन चौहान ,मयंक सोनी ,कपील सोनी , राजेश जैन ,केलाश बामनिया नाप सिंह। भाई,सोमला बारिया,रमीला भूरिया, जुवान सिंह, दिनेश भाई ,कालू भाई ,भारताभाई सहित सैकडो ग्रामीणजन उपस्थित रहे!!