Homeझाबुआकल्याणपुराकल्याणपुरा पुलिस व उनकी टीम ने 14 वर्ष से 10 हजार के...

कल्याणपुरा पुलिस व उनकी टीम ने 14 वर्ष से 10 हजार के स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार  स्थाई वारंटी जो सालो से जिला छतरपुर मे कर रहा था खेती ।

रिपोर्टर :- भरत शर्मा 

पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री पदम विलोचन शुक्ल, अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे के व्दारा वारंटीयो कि गिरफ्तारी के निर्देश दिये थे जिसके पालन मे अनुविभागीय अधिकारी पेटलावद श्री सोरभ तोमर के मार्गदर्शन मे रात को दबिश देकर थाना कल्याणपुरा व चौकी अतंरवेलिया पुलिस व्दारा 14 साल से फरार 10,000 हजार का स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया ।

  थाना कल्याणपुरा के अपराध क्र. 69/2010 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि मे 14 वर्षो से वाछिंत आरोपी अकरम पिता पिदिया गुड़िया उम्र 40 साल निवासी बलवान होकर घटना दिनांक से फरार चल रहा था । जिसकी तलाश मे कई सालो से थाना कल्याणपुरा व चौकी अंतरवेलिया पुलिस कर रही थी जो घऱ पर नही रहता था । वारंटी अकरम गुंडिया जिला छतरपुर मे खेती कर रहा था जो वही बस गया था । कल दिनांक को मुखबीर व्दारा सुचना कि गई कि अकरम अपने ससुराल अतंरवेलिया आया है । मुखबीर कि सुचना से थाना प्रभारी कल्याणपुरा निरी. निर्भयसिह भूरिया व चौकी प्रभारी अतंरवेलिया सउनि. रमेश मिनावा व्दारा टीम बना कर दबिश दि गई जिसमे आरोपी को पकडने मे सफलता हासील हुई ।

सराहनीय योगदानः- निरी. निर्भयसिह भूरिया , सउनि. रमेश मिनावा, प्रआर. चन्दर सिंह निगवाल, प्रआर. नारजी भाबोर , आर. नारायण आर. राहुल मुझाल्दा, आर. हीरा मोर्य, आर, राजेन्द्र मुवेल, आर. दिनेश आर. मनीराम , आर. रविन्द्र बरडे का सराहनीय योगदान रहा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!