Homeझाबुआपेटलावदत्यौहारों के मद्देनजर पेटलावद में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च.... नवागत...

त्यौहारों के मद्देनजर पेटलावद में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च…. नवागत एसडीएम तनुश्री मीणा ने किया नेतृत्व – 

रिपोर्टर-सुनील खोड़े

——————————–

पेटलावद। रविवार को कलेक्टर नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशानुसार त्यौहारों को मद्देनजर रखते हुए पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। उक्त फ्लैग मार्च पेटलावद पुलिस थाना परिसर से शुरू हुआ जो कि शहर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरा। फ्लैग मार्च का नेतृत्व नवागत एसडीएम सुश्री तनुश्री मीणा के द्वारा किया गया वही फ्लैग मार्च के दौरान पेटलावद एसडीओपी सौरभ तोमर, थाना प्रभारी प्रदीप वाल्टर, तहसीलदार हुकुमसिंह निगवाल सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल हुए।

फ्लैग मार्च के दौरान आमजन से पर्व/त्यौहारो के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस तथा प्रशासन का सहयोग करने एवं शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील की गई। साथ ही किसी भी व्यक्ति द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था का उल्लंघन किया जाता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को देने, सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट एवं टिप्पणी ना करने, पोस्ट से किसी भी व्यक्ति को अग्रेषित ना करने, ना ही किसी भी प्रकार से पोस्ट पर प्रतिक्रिया करने की हिदायत दी गई व किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन, वस्तु की सूचना संबंधित थाने, डायल 100 को देने की समझाईश दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!