Homeझाबुआपेटलावदवीडियो में सुनिए बदनाम ब्लैकर बालकृष्ण उर्फ नन्नू का कबूलनामा भाग -...

वीडियो में सुनिए बदनाम ब्लैकर बालकृष्ण उर्फ नन्नू का कबूलनामा भाग – 03  ब्लैकर बालकृष्ण जाटव खुद को बता रहा दूध का धुला…..???  थाना प्रभारी, एसडीएम, तहसीलदार जैसे बड़े अधिकारियों पर लगा रहा फर्जी केस बनाने का गंभीर आरोप…..! 

उड़ता 🏹सुनील खोड़े 

पेटलावद – ब्लैकर के नाम से फेमस बालकृष्ण उर्फ नन्नू जाटव आदतन अपराधी होकर जिसके खिलाफ़ पेटलावद पुलिस थाना में आबकारी अधिनियम सहित अन्य कई मामले दर्ज है। आदतन अपराधी बालकृष्ण अपने आप को दूध का धुला बताते हुए बड़े अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगा रहा है। जबकि पूरा शहर ही नहीं बल्कि पूरा क्षेत्र जानता है कि बालकृष्ण जाटव अवैध शराब के धंधों में लिप्त है और बड़े पैमाने पर अवैध शराब की हेरा फेरी कर रहा है। किंतु फिर भी बालकृष्ण जाटव अपने आप को दूध का धुला बताते हुए थाना प्रभारी, एसडीएम, तहसीलदार जैसे बड़े अधिकारियों पर फर्जी केस बनाने का गंभीर आरोप लगा रहा है। वीडियो में साफ तौर पर बालकृष्ण कहते हुए नजर आ रहा है कि मेरे जो कैसे बनाए गए मुझे पता ही नहीं थाना प्रभारी ने बुलवाया हस्ताक्षर करवा लिए, एसडीएम ने बुलाया हस्ताक्षर करवा लिए, तहसीलदार ने बुलाया ओर हस्ताक्षर करवा लिए और फर्जी केस बनाए गए। जबकि पुलिस प्रशासन के द्वारा उक्त आदतन अपराधी के खिलाफ नकेल कसने का काम किया जा रहा है। जब भी केस बनाये गए तब अवैध शराब के साथ ही बालकृष्ण को पकड़ा गया है। किंतु लोगों में अपने आप को दूध का धुला बताने के उद्देश्य से बालकृष्ण जाटव वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालकर बड़े अधिकारियों की छवि को धूमिल करने का काम कर रहा है।

विश्वसनीय सूत्रों की माने तो बालकृष्ण के कई ठिकानों पर आज भी अवैध शराब का धंधा जोरो पर जारी है, नीले रंग की जुपिटर स्कूटी ओर ब्लेक डीलक्स बाइक से शराब की होम डिलीवरी भी की जा रही है। वही अंडे के टेम्पो ओर अन्य वाहनों की मदद से अवैध शराब सप्लाई की जा रही है। जंहा तक कि बालकृष्ण जाटव ने अपनी काली कमाई से कई स्थानों पर घर और दुकाने ले रखी है। जहां से अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब पहुंचाई जा रही है। बालकृष्ण जाटव छोटे बच्चो की मदद से भी शराब का धंधा चला रहा है और छोटे बच्चो की जिंदगी बर्बाद कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!