रिपोर्टर-सुनील खोड़े
—————————-–
पेटलावद। जनपद पंचायत पेटलावद के सभा कक्ष में दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा जिसमें अनेक प्रकार की गतिविधियो का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए नियुक्त नोडल अधिकारी, सरपंच,सचिव, रोजगार सहायक, और मोबेलाइजर का जनपद स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया।

पेटलावद जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिक्षित सर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के ब्लॉक समन्वयक बाबूलाल परमार और जनपद स्तर के अधिकारी और जनप्रतिनिधि एवं यूनिसेफ के सहयोगी संस्था आई एल आर टी से तकनीकी सहयक राजाराम धाकड़ उपस्थित रहे।