रिपोर्टर-सुनील खोड़े
—————————-
पेटलावद । खबर की हेडिंग देखकर आप यह तो समझ ही गए होंगे कि हम बात पेटलावद के बदनाम ब्लैकर बालकृष्ण उर्फ नन्नू जाटव की कर रहे हैं, जो शराब के काले धंधे के साथ ही लोगों को ब्याजखोरी और इनामी योजना के नाम पर खुलेआम लूट रहा है। खुद को गरीब बताने वाला यह लखपति पांच हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक का फंड मात्र 24 घंटे में रेवड़ी की तरह लोगो मे बांट रहा है। आखिर शराब का ब्लैकर इतने रुपए कहां से ला रहा है और किसके संरक्षण में गीतांजलि मार्केटिंग के नाम से लोन कंपनी व इनामी योजना चल रहा है? बालकृष्ण के द्वारा प्रचार प्रसार में कोई कमी ना छोड़ते हुए लोगों को लुभाने के भरपूर प्रयास कर रहा है। सुपर महाधमाका और पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर लोगों को प्रलोभन देकर उन्हें मोटे ब्याज पर पैसा देकर उनसे पूरी दादागिरी के साथ पैसा वसूल कर रहा है।

जबकि पुलिस प्रशासन ब्याज खोरी के खिलाफ सख्त है। हाल ही में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थांदला और झाबुआ के लोगों के खिलाफ ब्याज खोरी के मामले में एफआईआर भी दर्ज हुई है। लेकिन पुलिस के खौफ को बहुत पीछे छोड़ चुके ब्लैकर बालकृष्ण के द्वारा आज भी ब्याजखोरी का काम जारी है। बालकृष्ण के द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो में खुद को गरीब बताते हुए कहा कि में गरीब हु ओर लोन के कर्ज में डूबा हु, लेकिन सवाल तो यह है कि खुद गीतांजलि मार्केटिंग के नाम से लोन बांटने वाला कैसे गरीब हो सकता है और कैसे वह लोन के कर्ज में डूब सकता है क्योंकि वह खुद ही लोगों में जब लोन बांट रहा है और यह बात हम नहीं खुद बालकृष्ण प्रचार प्रसार करते हुए बता रहा है। बालकृष्ण जाटव से लोन के नाम पर पैसा लेकर मोटा ब्याज भर चुके कई लोगों ने बताया कि हमें लोन के नाम पर पैसा दिया गया था और कहा गया था कि जल्द ही आपको इनामी योजना के तहत बड़े-बड़े उपहार दिए जाएंगे। किंतु आज तक हमें कोई इनामी योजना का लाभ नहीं दिया गया। बल्कि इनामी योजना के नाम पर हमसे मोटा ब्याज वसूल लिया गया।

बालकृष्ण उर्फ नन्नू जाटव अपराधों की दुनिया में बहुत तेजी से अपने पैर पसार रहा है। और उसका बेटा भी अवैध शराब के धंधे को कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। आज भी खुलेआम अंडे की घुमटी में बैठकर बालकृष्ण का बेटा अवैध शराब बेच रहा है।