रिपोर्टर-सुनील खोड़े
——————————
पेटलावद । अभी से कुछ घंटे पहले हमने आपको पेटलावद के अवैध शराब के ब्लैकर बालकृष्ण उर्फ नन्नू की खबर दिखाई थी जिसमे खुलेआम एक शराब का ब्लैककर न्यायपालिका और तमाम बड़े अधिकारियों ओर पत्रकारो के खिलाफ जहर.. उगलते हुए नजर आ रहा है। वहीं अपशब्दों का प्रयोग भी कर रहा है। इस शराब के ब्लैकर बालकृष्ण के खिलाफ 10 से अधिक मामले थानों में दर्ज हैं। लेकिन इसमें पुलिस प्रशासन का बिल्कुल भी खौफ नहीं है। जिसका ताजा उदाहरण हम आपको इस वीडियो में दिखाने जा रहे हैं, जिसमें खुद बालकृष्ण जाटव कबूल कर रहा है कि वह अंडे की दुकान की आड़ में थांदला रोड पर अवैध शराब बेचने का काम करता है। वीडियो में खुले तौर पर पुलिस को ब्लैकर बालकृष्ण चुनौती देते हुए नजर आ रहा है।
पूरा वीडियो बालकृष्ण के द्वारा ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाला गया है। जो कि अब तेजी से वायरल हो रहा है। हम अलग-अलग खबरों के माध्यम से आपको बताएंगे कि किस तरह शराब के ब्लैककर बालकृष्ण उर्फ नन्नू जाटव के द्वारा पुलिस प्रशासन को पत्रकारों के खिलाफ जहर उगला गया है। ओर किस तरह बालकृष्ण अपराधों की नीव पेटलावद ने बना रहा है। जल्द एक नई खबर के साथ आपसे होंगे रूबरू होंगे.