वॉइस ऑफ झाबुआ
बृजेश खंडेलवाल
आंबुआ:- सेवा भारती की ओर से वर्षों से सेवा करते आ रहे कांतिलाल राठौड़ (कालू भारती) प्रत्येक त्योहार पर जैसे नवरात्रि में माता की मूर्ति एवं गणेश उत्सव पर गणेश प्रतिमा सेवा भारती की ओर से मिनिमम शुल्क में क्षेत्र वासियों को उपलब्ध करवाते आ रहे थे मगर कुछ समय से वह अस्वस्थ होने के कारण अब सेवा भारती में अपनी सेवाएं देते हुए उनके भतीजे चेतन राठौड़ ने गणेश उत्सव पर ग्रामीण अंचलों में गणेश स्थापना को लेकर सेवा भारती की ओर से मिनिमम शुल्क लेकर जगह-जगह गणेश प्रतिमा पहुंचने का काम कर रहे हैं। इनकी इस सेवा को देखते हुए क्षेत्र में प्रशंसा की जा रही है।