वॉइस ऑफ झाबुआ संवाददाता ।
सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा मंडल सारंगी के अंतर्गत मठमठ शक्ति केंद्र की बैठक हनुमंतिया में आयोजित की गई। बैठक में बैठक शक्ति केन्द्र प्रभारी रमेश गुर्जर मठमठ शक्ति केन्द्र वक्ता सुरेश चन्द्र परिहार , मंडल सह प्रभारी पवन गुर्जर आदि ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए बताया की भारतीय जनता पार्टी के अधिक से अधिक सदस्यों का लक्ष्य लेकर प्रदेश व जिला नेतृत्व ने जो लक्ष्य दिया गया है लोकसभा के मतदान केंद्र के 60 से 70% सदस्य बनाने का दिया गया है तक पुरा करने का प्रयास करेंगे।यह सदस्य अभियान 2 सितंबर से शुरू होगा अभियान का पहला चरण 25 सितंबर को समाप्त होगा

पहले चरण के सदस्यता का विश्लेषण करने के बाद 1 से 15 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान का दूसरा चरण चलेगा 16 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, ओर अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर जोर दिया गया है ,इस अवसर पर मठमख सरपंच नानुराम भुरिया,हनुमंतिया सरपंच,सत्तुभाई गुर्जर, विकास मैडा,भरत बारिया, दिनेश डांगी, आदि भाजपा के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे