वॉइस ऑफ झाबुआ
बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट
जोबट क्षेत्र की विधायिका श्रीमती सेना महेश पटेल ने भोपाल प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह (दिग्गी राजा) से जोबट विधानसभा क्षेत्र मे जल समस्या को दूर करने के लिए क्षेत्र में पानी के 35 टैंकर की मांग को लेकर ज्ञापन सोपा।

जिस पर राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा क्षेत्र 192 के लिए 10 पानी के टैंकर राज्यसभा सांसद की ओर से देने की घोषणा की। जिस पर क्षेत्र की विधायिका श्रीमती सेना पटेल ने दिग्गी राजा का आभार व्यक्त किया। इस खबर से क्षेत्र की जनता में हर्ष व्याप्त है