Homeअलीराजपुरआंबुआउत्तर प्रदेश के अपराधियों को आम्बूआ पुलिस ने किया गिरफ्तार। आधार...

उत्तर प्रदेश के अपराधियों को आम्बूआ पुलिस ने किया गिरफ्तार। आधार प्रूफ नहीं होने से अपराधी अपराध कर होते हैं फरार। 

वॉइस का झाबुआ के लिए

बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट

आम्बुआ : – दिनांक23- अगस्त-2024 को थाना आम्बुआ पर अप. क्र. 212/2024 धारा-303(2)बी. एन. एस. में तीन आरोपीयों

1.मोहम्मद साजिद पिता साबिर खान उम्र 18साल निवासी-जालौन उत्तर प्रदेश हाल मुकाम क़ब्रस्तान के पास झाबुआ

2.आशिफ़ पिता तैय्यब अली उम्र -20साल निवासी निवासी-जालौन उत्तर प्रदेश हाल मुकाम क़ब्रस्तान के पास झाबुआ

3.उत्कर्ष पिता कृष्णचंद चौधरी -19साल निवासी निवासी-जालौन उत्तर प्रदेश हाल मुकाम क़ब्रस्तान के पास झाबुआ

को गिरफ्तार कर चोरी की गईं संपत्ति

लोहे 3-गेट, कीमती 1लाख 50हज़ार तथा एक लोडिंग वाहन छोटा हाथी जिसकी क़ीमत -3लाख रूपये जप्त की गई.

आधार प्रूफ नहीं होने से बच जाते हैं अपराधी

हमारे क्षेत्र में बाहर से आकर रोजगार के लिए अपना ठिकाना बनाने और किराए से मकान लेकर रहने वाले लोगों का ना तो मकान मालिक एड्रेस प्रूफ लेता है और नहीं स्थानीय प्रशासन इस और ध्यान देता है। जिसके कारण मौका मिलते ही अपराधी अपराध कर फरार हो जाता है जिसे आता-पता नहीं होने के कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाती है ऐसी पूर्व में भी घटना हो चुकी है। इस बात को लेकर ग्रामवासियों ने कई बार प्रशासन से मांग की है की बाहर से आकर रहने वालों के एड्रेस प्रूफ मकान मालिकों से लिए जाएं मगर इस पर आज तक अमल नहीं हो सका।

उक्त कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी सउनि समीर खान,अजय भींडे, कालूसिंह अलावा,विजय वर्मा, प्र. आर. मुकेश अमलियार, शिवलाल भाबर, आर. जयराम,प्रेमसिंह,दिलीप वसूनिया का सराहनीय योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!