रिपोर्टर :- भरत शर्मा
कल्याणपुरा – कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज मैं अध्ययनरत 2nd ईयर pg छात्रा के साथ क्रूर गैंगरेप व जघन्य हत्या और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदर्शन कारी चिकित्सा छात्रों पर की गई गुंडागर्दी के विरोध मे भारतीय चिकित्सा संघ ने 17.8.24 प्रातः 6.00 बजे से रविवार 18.8.24 प्रातः 6.00 बजे तक 24 घंटे आधुनिक चिकित्सकों की सेवाओं को राष्ट्रव्यापीरूप से रोकने की घोषणा की गई | वही नियमित स्वास्थ सेवाएं बंद की जाएगी, आपातकालीन सेवाएं जारी रहेगी,

आई.एम. ए. झाबुआ द्वारा शनिवार शाम 7.00 बजे उक्त घटना के विरोध मे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए केंडल मार्च का आयोजन किया जायेगा, जो जिला चिकित्सालय झाबुआ से आजाद चौक होते हुवे राजवाड़ा चौक पर समाप्त होगा।

कोलकाता में हुए बलात्कार की घटना को लेकर समूचे चिकित्सक समुदाय में आक्रोश व्याप्त है, जिसको लेकर पूरे देश प्रदेश में चिकित्सकों द्वारा हड़ताल की जा रही हैं,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुरा में प्रोटेस्ट के दौरान बी.एम.ओ. डॉक्टर के. एस. कटारा व चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महेंद्र झणीया, डॉक्टर अनिल बामनिया,डॉक्टर अर्पित नायक व समस्त नर्सिंग ऑफिसर व अन्य हॉस्पिटल स्टॉफ समर्थन में उपस्थित था