वॉइस ऑफ झाबुआ पारा।
जिला मुख्यालय से लगभग १६ किमी दूर ग्राम पारा से साप्ताहिक वसूली कर लोट रहे झाबुआ के व्यापारी के साथ दिन दहाड़े मोटर सायकल सवारों ने रोक कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार झाबुआ के व्यापारी महेंद्र रूनवाल फर्म (गेंदालाल पन्नालाल) अपनी साप्ताहिक वसूली पर अपने काम करने वाले लड़के के साथ सुबह पारा आया था और जहां जहां समान दिया जाता हे वहा से पैसा वसूली कर वापस झाबुआ लोटते वक्त छापरी और पारा के बीच पीछे से आए दो मोटर सायकल सवारों ने पीछे से टक्कर मारी और एक मोटर साइकिल ओवरटेक कर आगे लाकर खड़ी करदी व्यापारी कुछ समझ पाता की बदमाशो ने घुसे मारना शुरू कर दिया और सड़क से अंदर लेजाकर व्यापारी के पास रखी सिल्लक छीन कर भाग निकले

आपको बता दें क्षेत्र में होने वाली यह पहली घटना नही हे पहले भी कई लूट की वारदाते हो चुकी है मगर फिर भी पुलिस पेट्रोलिंग के मामले में सुस्त रवैया बनाए हुए है पुलिस जवान पेट्रोलिंग ड्यूटी के नाम पर सिर्फ गली मोहल्लों या सड़क किनारे से खड़े केवल फोटो खिंचवा कर निकल लेते हे ताकि आगे अधिकारियों तक फोटो पहुंचाया जा सके और वाहवाही लूटी जा सके। हालांकि घटना के बाद से पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।