Homeझाबुआपेटलावदकरोड़ो रूपये की लागत से बनने वाले ब्रिज का बोर्ड लटका शौचालय...

करोड़ो रूपये की लागत से बनने वाले ब्रिज का बोर्ड लटका शौचालय पर….!  अधिकारियो की कोई देख-रेख नही, ठेकेदार की मनमानी से जारी है निर्माण – 

संवाददाता-सुनील खोड़े

——————————–

पेटलावद। नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 07 में तेजाजी मंदिर से फूटा मंदिर तक 4 करोड रुपए से अधिक की लागत से एक ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। उक्त ब्रिज से नगर वासियों की काफी उम्मीदें जुड़ी हुई है, लंबे इंतजार के बाद नगर को ब्रिज की सौगात मिली है। लेकिन यहां ठेकेदार अपने मनमाने ढंग से कार्य कर रहा है। नगर परिषद के अधिकारी या फिर संबंधित विभाग के इंजीनियर मौके पर नजर नहीं आते हैं, बिना अधिकारियों की देखरेख में यहां धड़ल्ले से काम जारी है। मौके पर अन्य जिलों से आए मजदूर व ठेकेदार नजर आ रहे हैं। लेकिन स्थानीय कोई भी मौजूद नहीं है। ऐसे में ब्रिज का निर्माण करने वाले ठेकेदार की मनमानी देखी जा रही है।

सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि ब्रिज निर्माण के दौरान उन नियमों का पालन नहीं किया गया जो की ब्रिज निर्माण के लिए जरूरी होते हैं। ब्रिज निर्माण के दौरान लगाया जाने वाला बोर्ड, जिस पर ब्रिज से जुड़ी सारी जानकारी दर्ज होती है, वह बोर्ड भी एक छोटे से फ्लेक्स पर प्रिंट करवा कर पास ही में बने शासकीय आवासिय शौचालय पर टांग दिया गया। जोकि मौके पर आसानी से देखा नहीं जा सकता है, एक कोने में लगाए गए इस बोर्ड पर ब्रिज से जुड़ी जानकारियां लिखी हुई है। अधिकारियों को देखना होगा कि मौके सही ढंग से और नियमों को ध्यान में रखकर ही कार्य किया जाए अन्यथा नगर को लंबे समय के बाद मिलने वाली सौगात भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!