Homeअलीराजपुरअलीराजपुर महाविद्यालय का नामकरण क्रांतिकारी शहीद छितुसिंह किराड़ के नाम से किया...

अलीराजपुर महाविद्यालय का नामकरण क्रांतिकारी शहीद छितुसिंह किराड़ के नाम से किया गया है,परन्तु कॉलेज प्रशासन ने अभी तक संस्था का साइन बोर्ड नही बदला,यह घोर लापरवाही को दर्शाता है:-भंगुसिंह तोमर आकास जिला अध्यक्ष

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ

अलीराजपुर:- आदिवासी समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों के विशेष प्रयासों से स्थानीय कॉलेज का नामकरण क्रांतिकारी शहीद छितुसिंह किराड़ शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीराजपुर के नाम से मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग वल्लभ भवन भोपाल के आदेश 15 मई 2023 के परिपेक्ष्य में किया गया है। तत्कालीन उच्च शिक्षा मंत्री एवं वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अलीराजपुर कॉलेज में 7 अक्टूम्बर 2023 को भवन एवं कम्प्यूटर लेब के उद्यापन के लिये आये थे,तभी कॉलेज प्रशासन ने ताबड़तोड़ में भवन के अंदर सांकेतिक रूप से नवीन साइन बोर्ड लगा कर इतिश्री कर ली गई थी।

आकास जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन के द्वारा कॉलेज का नामकरण जिले के आदिवासी क्रांतिकारी शहीद छितुसिंह किराड़ को पहचान दिलाने के लिए कॉलेज का नामकरण किया गया हैं। परन्तु नामकरण के 7-8 माह व्यतीत होने के बाद भी आज तक कॉलेज प्रशासन द्वारा अपनी संस्था का साइन बोर्ड नही बदल पाया है।यह घोर लापरवाही को दर्शाता है। इतना ही नहीं ज्ञात हो कि तत्कालीन माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद छितुसिंह किराड को पहचाने दिलाने के लिए उनकी जन्म स्थली सोरवा में स्थित गढ़ी का जीर्णोद्धार कर मूर्ति लगाने एवं आदिवासी समाज प्रेरणा केंद्र स्थापित करने की घोषणा की गई है। प्रशासन के द्वारा बरती जा रही उदासीनता को देखते हुए श्री तोमर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी स्थानीय कॉलेज का नामकरण के अनुरूप नवीन साइन बोर्ड लगाने तथा सोरवा में आदिवासी समाज प्रेरणा केंद्र अतिशीघ्र स्थापित करने की मांग जिला कलेक्टर डॉ.अभय अरविंद बेडेकर से की गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!