आज दिनांक 02/07/2024 मंगलवार को 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस और BCC (ब्लाक एकीकरण कमेटी) के गठन हेतु बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर रुपरेखा तैयार की गई।कार्यक्रम का आयोजन ब्लाक स्तर पर करने हेतु निर्णय लिया गया। व कार्यक्रम में DJ पर पूर्णतः प्रतिबंधित पर सहमति जताई।
तत्पश्चात् बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अगामी समय में सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चर्चा करते हुए भील आटोनोमस कोंसिल की ब्लाक स्तरीय इकाई ब्लाक एकीकरण कमेटी (Block Consultation Counsil) का गठन किया। जिसमें बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं की आमसहमति से खुशाल भाई भाभर को BCC प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें पेटलावद ब्लाक के सामाजिक संगठन जयस , भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के समस्त सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।