Homeझाबुआपेटलावदउप स्वस्थ्य केंद्र रामनगर में हुवा योग दिवस का आयोजन

उप स्वस्थ्य केंद्र रामनगर में हुवा योग दिवस का आयोजन

परिवेश पटेल

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ सुरेश कटारा , मेडिकल ऑफिसर डॉ प्रताप भूरिया, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर मीना भूरिया के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपस्वस्थ्य केंद्र रामनगर में योग दिवस मनाया गया, उप स्वस्थ्य केंद्र रामनगर पर पदस्थ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर ने लोगो को बताया कि योग करने से चित्त की सभी परेशानियो का नाश होता है, योग शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के स्वस्थ्य के लिए लाभदायक है।

कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर द्वारा बताये गए योग के फायदों के बाद ग्रामीण लोगों ने शवासन, प्रणायाम, अनलोम विलोम, कपाल भाती, सूर्यनमस्कार का योगाभ्यास किया और नियमित योग करने की शपथ ली। पुरुषों के अतिरिक्त बच्चो और महिलाओं ने भी ली योग शिक्षा।

योगाभ्यास कार्यक्रम में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर डॉ जयेश स्वर्णकार के साथ उनके उप स्वस्थ्य केंद्र की टीम anm गंगा चारेल , आशा आरती निनामा मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!