थाना कोतवाली झाबुआ में शुक्रवार की शाम को किशनपुरी मंडी के सामने स्थित शराब दुकान पर असामाजिक तत्वो द्वारा शराब कम रुपये में नहीं देने की बात पर पत्थर बाजी की गयी जिस पर सेल्स मेन कि रिपोर्ट पर झाबुआ थाने पर मामला पंजीबद्ध किया गया ।
घटना की गंभीरता को देखते हुवे झाबुआ कोतवाली द्वारा दोनों को तुरंत गिरफ़्तार कर दोनों आरोपियों का जुलूस निकाला गया जिसके बाद आरोपियों द्वारा घटना स्थल पहुँच सब से माफ़ी भी माँगी गई