Homeझाबुआशराब दुकान पर उत्पाद मचाने वाले नशेड़ियों का पुलिस ने निकाला जुलूस.....

शराब दुकान पर उत्पाद मचाने वाले नशेड़ियों का पुलिस ने निकाला जुलूस.. पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में की गई त्वरित कार्यवाही..

रिपोर्टर-सुनील खोड़े
——————————-
झाबुआ। थाना कोतवाली झाबुआ पुलिस नें किशनपुरी स्थित शराब कि दुकान पर पत्थर फेकने वाले असमाजिक तत्वो को किया गिरफ्तार घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है जहां पर शुक्रवार रात्रि में शराब कि दुकान पर असामाजिक तत्वो द्वारा शराब कम रुपये में नहीं देने की बात पर पत्थर बाजी की गयी जिस पर सेल्स मेन कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली झाबुआ में अपराध क्रमांक 617/2024 धारा 264.336.427.34 भादवि का पंजीबद्ध किया गया


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ प‌द्म विलोचन शुक्ल द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे एवं एसडीओपी रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में असामाजिक तत्वो पर विधिक कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना प्रभारी राजुसिहं बघेल के नेतृत्व में आरोपीगण 01- सोमला पिता बापू वसुनिया निवासी पिपलिया पारा रोड़ झाबुआ 02- रमजु पिता जुवानसिहं मेड़ा निवासी वागनेरा को तत्काल गिरफ्तार किया गया । तथा आरोपीयो को घटना स्थल किशनपुरी मंडी के सामने स्थित अग्रेजी शराब कि दुकान पर ले जाकर घटना स्थल का रिक्रेशन किया गया। तथा लगातार कार्यवाही की जा रही है

इनका रहा योगदान-
सराहनिय भुमिका उनि नरेन्द्र राठौर, उनि एडमिरल तोमर, सउनि ओंकारसिहं डोडियार, प्रआर भुरसिहं, आर दंगल, अर्जुन, भलसिहं, ईश्वर की मुख्य भुमिका रही । आरोपी के पूर्व मे भी कई अपराधिक रिकार्ड है। 01-रमजु पिता जुवानसिहं के विरुद्ध विभिन्न थानो पर गंभीर अपराध लुट डकेती नकबजनी, हत्या का प्रयास जैसे गंभीर कुल 24 अपराध पंजीबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!