Homeझाबुआपेटलावदजल संरचनाओं के सरंक्षण के लिये नगर परिषद पेटलावद ने चलाया स्वच्छता...

जल संरचनाओं के सरंक्षण के लिये नगर परिषद पेटलावद ने चलाया स्वच्छता अभियान।शासन..

रिपोर्टर-सुनील खोड़े
——————————-
पेटलावद। शासन निर्देशानुसार 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 16 जून तक नगर के नदी,कुएँ,बावड़ी व अन्य जलस्रोत को जीवित व अविरल बनाये रखने के लिए एक विस्तृत आयोजन की रूप रेखा बनाकर स्थानीय निकायों के माध्यम से जन जागरूक अभियान चलाया जा रहा है,इस आयोजन में निकाय के अधिकारी,कर्मचारियों के साथ साथ नगर के जनप्रतिनिधियों,सामाजिक संगठनों,छात्र-छात्राओ के साथ विभिन्न लोगो का सहयोग लेते हुए स्वच्छता अभियान व नदी के संरक्षण हेतु श्रमदान के माध्यम से सहभागिता की जायेगी।

इसी क्रम में नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारियों के द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जीतेन्द्र भण्डारी के नेतृत्व में नगरीय क्षेत्र में बहने वाली पंपावती नदी पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर परिषद के कर्मचारियों के द्वारा गुरुवार को प्रातः पंपावती नदी के तट के आसपास लगभग दो घंटे सफ़ाई की गई।इस मोके पर नगर परिषद के कर्मचारी…दीपक वास्केल,दयाराम पाटीदार,बद्रीलाल शेपटा,शुभम देवड़ा,कैलाश सोलंकी,दिनेश चौहान,चंदन सतोगिया,मुकेश सोलंकी,सोनू वास्केल,विनय भाबर,दीपक शिंदे,व निकाय के सफाई मित्र व अन्य कर्मचारी थे 7 जून को नगर परिषद के अध्य्क्ष,उपाध्यक्ष,पार्षद एवम् विभिन्न संगतन के द्वारा पम्पावती नदी पर सफ़ाई अभियान चलाया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!