Homeझाबुआपेटलावदपरशुराम जी जयंती के माध्यम से गौरवशाली परंपरा का निर्वहन हो। ...

परशुराम जी जयंती के माध्यम से गौरवशाली परंपरा का निर्वहन हो। ब्राह्मणत्व को बचाना होगा,आयोजनों में यज्ञ और कर्मकांड को महत्व देना होगा।

मतदान अवश्य करे मतदान की शपथ दिलाई गई

परशुराम जयंती पर विशाल शोभायात्रा और सभा का आयोजन हुआ

रिपोर्टर-सुनील खोड़े
——————————–
पेटलावद।संगठन सर्वोपरी है। हम संगठीत हो कर समाजहित में कार्य करें। हमारे समाज को आगे बढाये और युवाओं में संस्कारों का बीजारोपण करे ताकी हमारे युवा हमारी परंपराओं को समझे और उसके अनुसार जीवनयापन करें।परशुराम जयंती मनाने का उद्ेश्य यही है कि हम हमारे गौरवशाली परंपराओं को सदा अपने स्मरण में रखे। उक्त बात ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मनोज जानी ने श्री परशुराम जयंती पर आयोजित समाज के आयोजन में रखी।जिसमें सैकडों समाजजन उपस्थित रहें। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंत्र राहुल शुक्ला के द्वारा मात्र 7 वर्ष की उम्र में मंत्रों का उच्चारण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

विशाल शोभायात्रा

सुबह 8 बजे निलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर विप्र बंधुओं का एकत्रीतकरण हुआ जहां से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो की नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए आयोजन स्थल पर पहुंची। शोभायात्रा के आकर्षण के रूप में धर्मध्वजा लिए दो घोडो पर विप्रबंधु उनके पीछे बेंड बाजे उसके बाद एक जैसी वेशभूषा में कन्या मंडल और महिला मंडल जय घोष करते हुए चल रहा था। इसके बाद समाज के वरिष्ठजन चल रहे थे और पीछे भगवान परशुरामजी की प्रतिमा के साथ झांकी सजी हुई थी और युवा मंडल जोश देखने लायक था।नगर में विभिन्न स्थानों पर महिला मंडल ने गरबे भी खेले।

शौभायात्रा का स्वागत हुआ
नगर में निकली विशाल शोभायात्रा का स्वागत सर्वप्रथम नगर परिषद पेटलावद के अध्यक्ष और पार्षदों ने पुष्पवर्षा कर किया। इसके पश्चात समाज के अध्यक्ष के घर पर शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। वहीं झंडा बाजार में पूर्व कोषाध्यक्ष जीवन भट्ट के निवास पर कुल्फी से शोभायात्रा का स्वागत किया। वहीं सुभाष मार्ग पर हेमंत भट्ट,देवेंद्र भट्ट और जितेंद्र भट्ट(बबलू) परिवार की ओर से रसना से स्वागत किया गया। वहीं गांधी चौक पर नरेंद्र चतुर्वेदी और निलेश भट्ट(पींकी भाई) के द्वारा लस्सी से स्वागत किया गया। अंत में वरिष्ठ अभिभाषक विनोद पुरोहित और पुरोहित परिवार द्वारा कोल्ड ड्रिंक से शोभायात्रा का स्वागत किया गया।वहीं अन्य समाज से लोकेश भंडारी द्वारा सभी को चाकलेट का वितरण भी किया गया।

माता पिता का सम्मान करें

सभा में पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ अभिभाषक विनोद पुरोहित ने कहा कि समाज में संस्कारों से सुधार लाया जा सकता है। अपने माता पिता को उचित सम्मान और उनकी सेवा के माध्यम से हम अपने बच्चों को भी प्रेरणा दे सकते है। वहीं सास और बहू के बीच में समन्वय होने से बच्चों को घर के उचित संस्कार मिलते है।

निमंत्रण और अर्थ संग्रह में महिला मंडल आगे

महिला मंडल अध्यक्ष संगीता त्रिवेदी ने कहा कि महिला शक्ति को भी समाज के कार्यो में मदद करना चाहिए जो की इस बार महिला शक्ति ने कर दिखाया। नगर में निमंत्रण की जवाबदारी और अर्थ संग्रह में पूरी भागीदारी दे कर सहयोग दिया। मै सभी सहयोगीयों को धन्यवाद देती हूॅ। इस मौके पर समाज की एक और विंग कन्या मंडल का गठन हुआ जिसकी प्रथम अध्यक्ष उत्तरा उपाध्याय को बनाया गया। जिनका स्वागत कर बधाई दी गई।

सनातन की रक्षा करना है

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हेमंत भट्ट ने कहा कि समाज द्वारा किया जा रहा आयोजन साधुवाद के पात्र है। लगातार समाज द्वारा गतिविधियां किया जाना बहुत ही अच्छा संदेश है भगवान परशुराम की जन्म स्थली जानापावा की यात्रा पूर्व में निकाली गई और आगे भी यात्रा निकाली जाए ऐसा संकल्प ले।सनातन की रक्षा के लिए समाज हमेशा आगे आया है और इस बार भी सनातन की बात करना है।

ब्राह्मणत्व को बचाएं

इस अवसर पर ब्राह्मण समाज की प्रथम बालिका कथा वाचक वैष्णवी भट्ट ने कहा कि हमें ब्राह्मणत्व बचाने की आवश्यकता है। समाज के आयोजन में ब्राह्मणों के कर्म यज्ञ और हमारी वेशभूषा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

मतदान अवश्य करें

इस मौके पर जनपद पंचायत पेटलावद के सीईओ राजेश दीक्षीत ने कहा कि समाज की एकता आवश्यक है और इस प्रकार के आयोजनों में सम्मिलित होने का कम ही मौका मिलता है। आज सम्मिलित हो कर अच्छा लगा और आने वाले 13 मई को आप सभी मतदान करे इस प्रकार की हमारी अपील है। साथ ही नायब तहसीलदार सारंगी वरूण उपाध्याय ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है। समाज का आयोजन देख कर प्रसन्नता हुई और इसमें उपस्थित हो कर अच्छा लगा। हम आप सभी से मतदान की अपील करते है।

मतदान की शपथ

इस मौके पर सीईओ और नायब तहसीलदार द्वारा मतदान का निमंत्रण पत्र संपूर्ण समाज को सौंपा गया तथा मतदान संबधि केलेंडर भी वितरीत किये गये। साथ ही जनपद पंचायत के सीईओ राजेश दिक्षीत ने सभी को मतदान की शपथ भी दिलवाई। भगवान परशुराम जी की महाआरती का आयोजन हुआ। जिसमें कर्मकांडी विप्र बंधुओं ने मंगलाचरण किया।अंत में आभार युवा मंडल के अध्यक्ष अंशुल व्यास ने माना और कार्यक्रम का संचालन सचिव यश रामावत ने किया। साथ ही समाज के सहभोज का आयोजन भी रखा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!