अक्षय चौहान,खवासा
खवासा। रतलाम झाबुआ अलीराजपुर लोकसभा का चुनाव 13 मई को होने जा रहा है जिसको लेकर भाजपा ने कमर कस ली है गाव गाव फलिये फलिये जाकर भाजपा की योजना गिनाई जा रही है इसी कड़ी मे सोमवार को भाजपा व्यापारी प्रकोष्ट खवासा की बैठक का आयोजन स्थानीय बचपन स्कूल प्रांगण मे किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर ने सम्बोधित करते हुए कहा की आप देश के निर्माण के लिए देश के विकाश के लिए शत प्रतिशत मतदान भाजपा के पक्ष मे करे ओर करवाए।
लोकसभा प्रभारी किशोर शाह ने सम्बोधित करते हुए कहा की भाजपा का पहले नारा था की राम मंदिर हम बनाएंगे ओर आज राम मंदिर विशाल रूप मे बन गया है आज हमारा कार्यकर्ता गर्व से कहता हे की राम मंदिर आएंगे ओर भारत को भव्य हम बनाएंगे,भाजपा देश का विकास करती है अपना नही। खाधी ग्रामोद्योग मंडल पूर्व अध्यक्ष सुरेश आर्य ने सम्बोधित करते हुए कहा की आप को इस चुनाव मे हमारी प्रत्याशी अनिता नागर सिंह चौहान को जिता कर दिल्ली भेजना है ओर मोदी जी का मान बढ़ाना है।

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्वत मे कई जन कल्याणकारी योजना चल रही हे जिसका सीधा लाभ आम जन को मिल रहा है । मंडल प्रभारी कृष्णपाल सिंह गंगाखेड़ी ने सम्बोधित करते हुए कहा की भारत मे लोकसभा की 543 सीट है ओर सरकार बनाने के 272 सीट चाहिए भाजपा के आलावा कोई भी दल इतनी सीटों पर नही लड़ रहा है सभी दल मिल कर मोदी जी को हराने की भरपुर कोशिश कर रहे है पर हमारे देश के लोकप्रिय प्राधनमंत्री मोदी जी ने अबकी बार 400 पार का नारा दिया है मोदी जी का ये सपना पुरा करके हमे तीसरी बार मोदी जी के हाथ मे देश की कमान सोपना हे ओर इस देश को प्रगति की ओर बढ़ाना है । सभी ने संकल्प लिया की आने वाली 13 तारीख को अधिक से अधिक मतदान भाजपा के पक्ष मे करेंगे
कार्यक्रम मे ये थे उपस्थित।
मंडल अध्यक्ष तोलसिंह गणावा,वरिष्ठ नेता मुकेश हांडी कुंडी,ईश्वर् रूपावत, के साथ भाजपा के स्थानीय नेता, सकल व्यपारी संघ अध्यक्ष नितिन मेलावत के साथ नगर के व्यपारी गण उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रश्चात सह भोज का आयोजन भी रखा गया था। कार्यक्रम का संचालन मंडल कोषाध्यक्ष गोपाल चौहान एवं आभार पूर्व जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र भगत ने माना।