रिपोर्टर-सुनील खोड़े
—————————
पेटलावद – वर्तमान में गर्मी का मौसम चल रहा है, ऐसे में लोग गर्मी से तो परेशान है ही लेकिन कहीं-कहीं लोगो को पेयजल के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है।
शहर के वार्ड क्रमांक 08 अटल बस्ती में भी पेयजल को लेकर समस्या आ रही थी। ऐसे में वार्ड पार्षद श्रीमती ममता गुजराती ने जनहित में सभी के सहयोग से एक नवीन बोरिंग करवाया और अपने निजी खर्च से पानी की मोटर लगवाई। ताकि बस्ती वासियों को पेयजल समस्या से परेशान ना होना पड़े। और सभी को पेयजल उपलब्ध हो सके। अटल बस्ती में करवाये गए नवीन बोरिंग से सफलता पूर्वक पानी आना शुरू हो गया है। अटल बस्ती के रहवासियों ने वार्ड पार्षद श्रीमती गुजराती का आभार माना है। गोरतलब है कि वार्ड पार्षद श्रीमती गुजराती सक्रिय पार्षद है। जो वार्ड की समस्याओं से लड़ने हेतु तत्पर रहती है।