Homeअलीराजपुरअलीराजपुर जिला फिर हुआ शर्मसार शादी देखने गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म...

अलीराजपुर जिला फिर हुआ शर्मसार शादी देखने गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला।

वॉइस ऑफ झाबुआ

मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के जोबट थाना क्षेत्र में नाबालिग 12 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार युवती अपनी सहेलियों के साथ शादी देखने गई थी। जहां देर रात गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। उसके बाद घायल नाबालिग युवती को जोबट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया था। जोबट अस्पताल डॉक्टर की टीम द्वारा घायल युवती का इलाज किया गया। युवती के शरीर पर चोट के निशान है। जो संभवतः युवती के साथ जबरदस्ती करने के दौरान आये हैं। जोबट से अलीराजपुर रेफर किया गया था, घटना के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। मामले में पुलिस आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार 2 आरोपी भी नाबलिग हैं और एक सहयोगी था उसकी जांच की जा रही है। उसके बालिक होने के प्रमाण पत्र को मंगवाया गया है। जो पुलिस जांच के बाद सामने आएगा। प्राप्त जानकारी अनुसार झाबुआ रतलाम लोकसभा की प्रत्याशी की बहन का लड़का शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!