रिपोर्टर-सुनील खोड़े
————————————
पेटलावद। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के द्वारा पेटलावद में प्रमुख कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित की गई। जंहा बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें तन मन से प्रत्येक बूथ को जितना है।

तभी हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे को सार्थक कर पाएंगे। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ना कोई छोटा है ना कोई बड़ा हम सभी एक समान पार्टी के कार्यकर्ता हैं, लोकसभा चुनाव को देखते हुए हमें तन मन से कार्य कर पार्टी के उम्मीदवार अनिता नागर सिंह चौहान को विजय बनाकर दिल्ली भेजना है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की हमें तन मन से कार्य कर हमारे उम्मीदवार को जिताना है। हम सभी कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पहुंच कर पार्टी की नीति नीति से अवगत कराकर हमारे पक्ष में मतदान कराना है। तभी हमारी मेहनत सार्थक होगी
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष भानु भूरिया, इंद्र भटनागर, सुरेश आर्य किशोर शाह एवं समस्त मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।