Homeझाबुआपेटलावदआदिवासी मझरे टोले में भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस ...

आदिवासी मझरे टोले में भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस नए मतदाताओं का किया स्वागत

संवाददाता-सुनील खोड़े

———————————-

पेटलावद। आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा मझरे टोले में पहुंचकर भाजपा के नारों के साथ महिला पुरुष वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ स्थापना दिवस मनाया गया इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने नए मतदाताओं को दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया तथा केंद्र एवं राज्य शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा शासन द्वारा मिलने वाली योजनाओं के बारे में बताया गया यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र में उत्साह पूर्वक स्थापना दिवस मनाया गया

जिसमें महिलाओं की उपस्थिति ज्यादा रही स्थापना दिवस के बारे में पूर्व जिला मंत्री पारस जैन ने लोगों को बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान आज सभी मतदाता एकत्रित होकर भाजपा का स्थापना दिवस मना रहे हैं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं पुरुषों को मिलने वाली योजनाओं की जानकारी दी गई यह कार्यक्रम बुथ लेवल पर किया गया जिसमें ग्राम बोरिया, भूरीघाटी, धोलीखाली, तारखेड़ी, बिजोरी, बुथ पर कार्यक्रम को उत्साह पूर्व बनाया गया जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता मांगीलाल पडियार ,युवा नेता अभय जैन, राकेश मेडा, तोलिया दायमा, रामा मकोड़, गीता बाई मेडा, कालीबाई, जगदीश चोयल, नारायण प्रजापत, शंकर लाल बिजोरी, सहित पार्टी कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्र के मझरे टोले में घूम कर स्थापना दिवस भव्य तरीके से मनाया गया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!