एसपी साहब आचार संहिता के बाद भी पारा क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब।
सीधा ठेके से गाड़ी भर कर हो रहा सप्लाई।
कस्बे के बीचों बीच आइस्क्रीम पार्लर पर भी बिक रही शराब क्या होगी कोई कार्यवाही।
वॉइस ऑफ झाबुआ पारा
आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू हे जिसमे जिले के कई गांवों शहरों में पुलिस कप्तान के निर्देशन में पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं पर ताबड़ तोड़ कार्यवाही जारी हे मगर जिला मुख्यालय से 16 किमी दूर पारा क्षेत्र में अवैध शराब विक्रेताओं पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं होना ताजुब की बात है। विगत दिनों हमने गाड़ी भरकर ग्रामीण इलाकों में सप्लाई हो रही अवैध शराब का वीडियो समाचार प्रकाशित किया था जिसके बाद भी अबतक कोई कार्यवाही नहीं है यहां तक कि पारा कस्बे में हौसला बुलंद व्यक्तियों द्वारा बाजार के बीचों बीच आईसक्रीम पार्लर पर भी धड्डले के साथ ऊंचे दामों पर परोसी जा रही है अवैध शराब आखिर किसके आशीर्वाद से फल फूल रहा दुकानों पर अवैध शराब का धंधा कोन हे आईसक्रीम की दुकान पर बेखौफ अवैध शराब लाकर बेचने वाला जल्द ही पढ़े वॉइस ऑफ झाबुआ पर।