संवाददाता@-सुनील खोड़े
————————————-
झाबुआ। 30 मार्च को झाबुआ में हाथीपावा पहाड़ी के समीप जंगल में भीषण आग लग गई है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। आगजनी की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है। वहीं आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। किंतु आग ने विकराल रूप ले लिया है तेज हवाओं के कारण आग और भी बढ़ते जा रही है। दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है।