संवाददाता@-सुनील खोड़े
————————————
पेटलावद — पुलिस थाना पर एक बार फिर नाबालिक बालिका से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। इस बार आरोपी भी नाबालिक है। मामला इस प्रकार है कि 9 फरवरी 2024 को पेटलावद पुलिस थाना पर एक नाबालिक बालिका की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। जिसमें पुलिस लगातार नाबालिक बालिका की तलाश कर रही थी। पुलिस ने नाबालिक बालिका को पिछले दिनों दस्तयाब किया और पूरे मामले की जांच की। वही नाबालिक बालिका के बयान के अनुसार एक नाबालिक आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर पेटलावद न्यायालय में पेश किया गया। नाबालिक आरोपी पर बालिका ने आरोप लगाया है कि आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका को अपहरण कर ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। जिस पर पुलिस ने नाबालिक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी भी नाबालिक है इसलिए पहचान नहीं बताई जा सकती। पूरे मामले की पुष्टि थाना प्रभारी प्रदीप वाल्टर के द्वारा की गई है।