वॉइस ऑफ़ झाबुआ-
————————————
पेटलावद/ सारंगी। ग्राम पत्थरपाड़ा में असंतुलित होकर पलटा एलपीजी गैस से भरा टैंकर, कोई जनहानि नहीं। आज दिनांक 12 मार्च को पेटलावद पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पत्थरपाड़ा में पेटलावद की ओर से बदनावर की ओर जा रहा एक एलपीजी गैस से भरा टैंकर असंतुलित होकर पलटी खा गया। इस दौरान चालक एवं परिचालक को मामूली चोटे आई है। दुर्घटना के वक्त गनीमत यह रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। दुर्घटना की सूचना पेटलावद पुलिस को दी गई जिस पर पेटलावद पुलिस मौके पर पहुंची।