वॉइस ऑफ झाबुआ
मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार में लगातार प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल रहा है अब तक कई अधिकारियों के ट्रांसफर किए जा चुके हैं। शनिवार रात्रि मे झाबुआ कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा को बदलकर अब उनकी जगह श्रीमती नेहा मीना को झाबुआ का कलेक्टर बनाया गया हैं। इस बीच एक और सूची सामने आई है, जिसमें मध्यप्रदेश शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की हैं।