Homeअलीराजपुर24 घंटे से भी ज्यादा का समय हो गया है अतिक्रमण की...

24 घंटे से भी ज्यादा का समय हो गया है अतिक्रमण की खबर लगे कोई भी अधिकारी नींद से नही जागा आजाद नगर भाभरा मुख्य सड़क और मेन बाजार तथा बस स्टैंड के अतिक्रमण का मामला जिला कलेक्टर महोदय को ही हस्तक्षेप करना होगा तभी हटेगा अतिक्रमण अलीराजपुर प्रथम जिला कलेक्टर बोरकर साहब ने हटाया था प्रथम बार नगर का अतिक्रमण

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा की मुख्य सड़क और मेन बाजार की सड़क तथा बस स्टैंड की सड़क के दोनो ओर आजाद उद्यान के आसपास किए गए गैर कानूनी अतिक्रमण की खबर लगे 24 घंटे बीत गए है।लेकिन स्थानीय प्रशासन की नींद नहीं खुली साथ ही सड़क के दोनो ओर ओटालो के सामने रुपए लेकर दुकान के सामने सड़क किराए पर दी जाती है ।लेकिन नगर परिषद मकान मालिकों द्वारा सब्जी विक्रताओ और अन्य दुकानदारों के शोषण को नही रोक पा रहे हैं।नगर परिषद के सभी पार्षद और नगर अध्यक्ष की मोन स्वीकृति है इन सड़को पर रुपए लेकर दुकान संचालित करवाने में नही तो आज कल कोई अपनी दुकान के सामने गाड़ी तक खड़ी नही करने देते जबकि यहां पूरा पूरा दिन दुकानें संचालित हो रही है जो भी बिना किसी की अनुमति और इन दुकानों से गैर कानूनी रूप से हजारों रूपया बैठक चार्ज वसूल किया जा रहा है लेकिन जमा किस शासकीय खजाने में होता है ।जिला कलेक्टर इस भ्रष्टाचार और अतिक्रमण की जांच करे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!