शान ठाकुर, संवाददाता
पेटलावद। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कल मतगणना संपन्न हुई। मध्य प्रदेश एक बार फिर भगवा में हो गया। भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ अपनी जीत दर्ज करवाई। जिसमें पेटलावद विधानसभा में सुश्री निर्मला भूरिया ने भी अपनी जीत दर्ज करवा कर एक नया इतिहास लिख दिया है। सुश्री भूरिया पूर्व में पेटलावद विधायक व राज्य मंत्री भी रही है, ए
क बार फिर पेटलावद की जनता ने अपना आशीर्वाद निर्मला भूरिया को दिया है विजय श्री होने के बाद पहली बार आज सुश्री निर्मला भूरिया पेटलावद पहुंची जहां कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ सुश्री भूरिया का स्वागत किया इस दौरान एक जुलूस के माध्यम से सुश्री निर्मला भूरिया पेटलावद की जनता के बीच पहुंची और नसमस्तक होकर जनता का आभार माना। इस दौरान एक बार फिर दिल खोलकर जनता ने सुश्री निर्मला भूरिया का खूब स्वागत किया।