दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्र शेखर आजाद नगर भाभरा मुख्यालय से लगा ग्राम कलियावा व जो मुख्यालय से मात्र 10 मीटर से ही लगा हुवा है इस ग्राम में बारिश में खराब हुई एक कच्ची सड़क को आज चुनाव होने के बाद भी सरपंच सचिव एवम सहायक सचिव जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य चुनावी समय में फलिया फलिया जनता को वोट देने के लिए जाग्रत करने घर घर घूमे लेकिन जो सड़क गांव के विकाश के लिए मुख्य भूमिका निभा रही है और कई घरों और कई फलियों को जोड़ती है उसके बावजूद भी आज तक किसी भी जवाबदार अधिकारी कर्मचारी या जनप्रतिनिधियों ने इसकी सुध नहीं ली जिससे रोजाना इस सड़क से गुजरने वाले आम ग्रामीण और स्कूल के छात्र छात्राएं 2 किलोमीटर ग्राम की दूसरी सड़क से स्कूल मुख्यालय आने को मजबूर है ग्राम सरपंच सचिव और सहायक सचिव भी इस सड़क को आवागमन के अनुकूल बनाने के लिए भी किसी भी प्रकार का प्रयास ही नही कर रहे

जिससे ग्राम की जनता इसको कोसने के सिवाय और कुछ नही कर रही आगे देखते है सरपंच सचिव एवम सहायक सचिव इस सड़क की सुध खबर लगने के बाद करते है या ठंड में चादर ओढ़कर सो जाते है आगे वॉइस ऑफ झाबुआ के अगले अंक में ।