वॉइस ऑफ़ झाबुआ-
पेटलावद। आज दिनांक 7 नवंबर को पेटलावद में मतदान केंद्रों का नगर परिषद सीएमओ द्वारा निरीक्षण किया गया। एवं मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। गौरतलब है कि पेटलावद शहर में विधानसभा निर्वाचन हेतु कुल 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसको लेकर आज नगर परिषद सीएमओ श्रीमती आशा भंडारी द्वारा समस्त मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया एवं मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं संभाल रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए गए।