अलीराजपुर संवाददाता
मिली जानकारी अनुसार अलीराजपुर जिले के ग्राम छोटा रायछा ग्राम पंचायत अकलवा तहसील कठ्ठीवाडा थाना सोरवा में डुंगरिया पिता रायसिंह उम्र लगभग 68 वर्ष बताया जा रहा कुछ दिनों पूर्व गांव के लोगो से ग्राम की चौकीदारी करने के नाम पर झगड़ा हुआ था बाद कल ग्राम चौकीदार होने के खुद की लड़की की सगाई में गया था जबकि दोपहर में कोई व्यक्ति चौकीदार को घर पर छोड़ दूंगा ऐसा बोलकर उसके घर गांव से पैदल कोई व्यक्ति लेकर गया था
लेकिन देर तक नही पहुंचने पर परिवार व आसपास के लोगो ने उसकी तलाश शुरू की जिसके बाद सुबह उसकी लाश कुएं में तैरती नजर आई उसके बाद पुलिस थाना सोरवा में मोबाइल से सूचना दी सौरवा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ शव को कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय अलीराजपुर भेज दिया पुलिस मामले की जांच में जुटी।