संवाददाता-@सुनील खोड़े
पेटलावद विधानसभा निर्वाचन 2023 को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री तन्वी हुड्डा के द्वारा जिले में व्यापक रूप से मतदाता जागरूकता अभियान चलाए जाने को लेकर निर्देश दिए गए हैं। जिसके चलते पेटलावद में आज स्वीप गतिविधि अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की गई। रैली में मुख्य रूप से पेटलावद एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार राठौड़ मौजूद रहे। वही रैली में समस्त शासकीय विभागों के अधिकारी, कर्मचारी सहित सामाजिक संस्थाओं, समाज सेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। रैली में शामिल सभी ने अपने हाथों में मतदाता जागरूकता हेतु तख्तियां ले रखी थी।

एवं मतदाता जागरूकता हेतु नारे भी लगाए जा रहे थे। उक्त जागरूकता रैली पेटलावद शासकीय उत्कृष्ट स्कूल मैदान से शुरू हुई। जो कि शहर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी रैली के माध्यम से मतदाताओं से अपील की गई की सभी अपने मत का प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान सुनिश्चित करें।