संवाददाता-सुनील खोड़े
पेटलावद। भारतीय जनता पार्टी से पेटलावद विधानसभा में प्रत्याशी निर्मला भूरिया के द्वारा आज नामांकन पत्र दाखिल किया गया है, जिसको लेकर शहर के सुंदर मैरिज गार्डन से एक विशाल और ऐतिहासिक नामांकन रैली का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में निर्मला भूरिया के समर्थकों ने हुंकार भरी और बड़ी संख्या में नामांकन रैली में शामिल हुए। नामांकन रैली तहसील कार्यालय पहुंची जहां निर्मला भूरिया ने नामांकन पत्र दाखिल किया।