Homeअलीराजपुरजोबटभाजपा के चुनावी कार्यालय का सांसद गुमानसिंह डामोर ने किया रिबन काट...

भाजपा के चुनावी कार्यालय का सांसद गुमानसिंह डामोर ने किया रिबन काट कर किया उद्घाटन नेताओ ने भरा भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश कहा जीत के लिए धरातल पर करे कार्य

दीक्षांत शर्मा जोबट
विधानसभा जोबट में चुनाव का रण ओर भी रोमांचक होता जा रहा है वही स्थानीय नेताओं का जमावड़ा भी आये दिन देखने को मिल रहा है भाजपा ने अपने प्रत्याशी के रूप में विशाल रावत को चुना है वही चुनावी रण में विशाल रावत ने भी अपनी दिन रात एक कर भाजपा को विजय बनाने का प्रण लिया है  आज दिनांक 27,10,2023 शनिवार को दोपहर शुभ मुहूर्त मे जोबट मे भाजपा कार्यालय जा उद्घाटन सांसद गुमानसिंह डामोर ने किया।
उद्धघाटन कार्यक्रम में  जिलाध्यक्ष मकु परवाल , 192 जोबट भाजपा के युवा प्रत्याशी विशाल रावत , विधायक शान्तिलाल बिलवाल , विधानसभा प्रभारी शैलेष दुबे , पूर्व जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा  एवं जोबट मंडल के पदाधिकारी एवं खट्टाली मंडल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,समस्त सरपंच , समस्त जन प्रतिनिधि, दुर दराज ग्रामीण क्षेत्र से पधारे हजारो भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति मे हुआ। वही कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने  नेताओ का फुलमाला से स्वागत किया गया। नेताओ ने उद्बोधन दे कर  कार्यकर्ताओं मे जोश भरने का प्रयास किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!