Homeझाबुआसारंगीदशहरे पर विधि -विधान के साथ चौकी परिसर पर शस्त्र पूजन किया

दशहरे पर विधि -विधान के साथ चौकी परिसर पर शस्त्र पूजन किया

सुरेश परिहार सारंगी
सारंगी – असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म के विजय का पर्व दशहरा आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिंदू मान्‍यताओं के मुताबिक इस दिन अस्‍त्र-शस्‍त्रों के पूजन का भी विधान है। इसी परंपरा को निभाते हुए सारंगी चौकी प्रभारी और स्टाफ ने दशहरे के मोके पर शस्त्रों की और वाहनों की पूजा की गयी इस मोके पर सारंगी चौकी प्रभारी रामसिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह सिसोदिया, सहायक उप निरीक्षक जीतेन्द्र सिंह दोहरे, प्रधान आरक्षक भगत सिंह सोलंकी, आरक्षक, अजय सिंह, निकलेश धुर्वे आदि उपस्थिति थे चौकी प्रभारी चौहान ने पुरे स्टॉफ को दशहरे की शुभकामनायें देते हुए बताया कि हर बार की तरह इस बार भी शास्‍त्रागार में रखे हथियारों का पूजन पूरे विधि विधान के साथ किया गया है।

वर्ष में एक बार मौका आता है कि जब हमारे पुलिस के लोग एक साथ अपने शस्त्रों का पूजन करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!