Homeझाबुआसारंगीसारंगी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने निकाला...

सारंगी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च मतदान अवश्य करना है निडरता के साथ

वॉइस ऑफ झाबुआ से सुरेश परिहार
आगामी विधानसभा चुनाव और त्योहारों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तथा आचार संहिता का पालन करने का संदेश लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने नगर की सड़कों पर फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरा।

तहसीलदार निगवाल ,टीआई राजूसिंह बघेल एवम चौकी प्रभारी राम सिंह चौहान के नेतृत्व में चौकी परिसर से इसकी शुरुआत हुई। एसडीएम श्री अनिल कुमार ने बताया आगामी विधानसभा चुनावों और आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए तथा त्योहारी सीजन को देखते हुए नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च निकालकर नगर वासियों के साथ साथ व्यापारियों को भी आचार संहिता का पालन करने का संदेश दिया गया है। इसके साथ ही आमजन से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!