Homeझाबुआपेटलावदचोरों का आतंक बरकार.. एक बार फिर क्रेशर मशीन को चोरों ने...

चोरों का आतंक बरकार.. एक बार फिर क्रेशर मशीन को चोरों ने बनाया निशाना लगातार बढ़ती चोरियों से आमजन भयभीत

संवाददाता@-सुनील खोड़े

————————————-

पेटलावद । लगातार क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर आमजन भयभीत है। पिछले दिनों में लगातार एक के बाद एक घटनाएं हो चुकी है।चोर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। पुलिस लगातार चोरों की तलाश कर रही है लेकिन चोर पुलिस पकड़ से बाहर है। चोरों ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए क्रेशर मशीन को अपना निशाना बनाया है।

जिसमें ग्राम नाहरपुरा स्थित क्रेशर मशीन को अपना निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। यहां इससे पहले भी लाखों रुपए की चोरी को चोरों ने अंजाम दिया था और एक बार फिर चोरों ने यहां चोरी की घटना को अंजाम दे दिया है। वारदात को लेकर क्रेशर संचालक द्वारा पुलिस को आवेदन सोपा गया है गौरतलब है कि रायपुरिया क्षेत्र में बढ़ती चोरी को लेकर ग्रामीणों ने थाने पर धरना प्रदर्शन भी किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!