पेटलावद। आज निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिसको लेकर आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टिया लगातार सक्रिय होकर बैनर पोस्टर आदि से जनता को लुभाने का प्रयास कर रही थी ऐसे में अब आचार संहिता के मद्देनजर प्रशासन भी सख्त हो चुका है
और आज पेटलावद शहर में लगे राजनीतिक बैनर पोस्टर आदि को प्रशासन के द्वारा निकाला गया एवं शहर में पुलिस प्रशासन की व्यवस्था का एहसास करने के लिए पुलिस सायरन के साथ फ्लैग मार्च भी निकाला गया और अधिक जानकारी के लिए सुनिए क्या कहा पेटलावद एसडीएम अनिल कुमार राठौर ने।