नगर में कल होगा युवानी और अध्यात्म पर विशेष प्रवचन।
आचार्य श्री रामानुज जी महाराज के श्री प्रवचन से युवानों में होगा ऊर्जा का संचार।
पारा।
युवानी और अध्यात्म पर युवाओं हेतु विशेष प्रवचन श्री सार्वजनिक गणेश मंडल एवं रामायण मंडल द्वारा 23 सितंबर 2023 शनि वार रात्रि 8 बजे से आयोजित किया जा रहा है जिसमे प्रख्यात कथा वाचक आचार्य श्री रामानुज जी महाराज अपने श्री मुख से युवानो को अध्यात्म के ऊपर प्रवचन सुनाएंगे यह आयोजन स्थानीय बस स्टैंड परिसर पर होगा मंडल के सदस्यों ने जिले भर के युवाओं से होने वाले इस विशेष प्रवचन में उपस्थित होने की बात कही।